2022 का पहला दिन शनिवार, करें ये उपाय बनी रहेगी शनिदेव की कृपादृष्टि
जनवरी 2022 यानि साल का पहला दिन शनिदेव का दिन है। इस दिन मासिक शिवरात्रि भी है। मासिक शिवरात्रि और शनिवार का संयोग होने कारण साल का पहला दिन अतिउत्तम माना गया है। भगवान शिव के साथ शनिदेव की पूजा करने से यह दिन शुभ परिणाम देगा और भगवान शिव के साथ शनि देव की भी कृपादृष्टि बनी रहेगी।

हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2022 यानि साल का पहला दिन शनिदेव का दिन है। इस दिन मासिक शिवरात्रि भी है। मासिक शिवरात्रि और शनिवार का संयोग होने कारण साल का पहला दिन अतिउत्तम माना गया है। भगवान शिव के साथ शनिदेव की पूजा करने से यह दिन शुभ परिणाम देगा और भगवान शिव के साथ शनि देव की भी कृपादृष्टि बनी रहेगी।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव भगवान शिव के परम भक्त हैं और भगवान शिव ने ही शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि दी है। इसलिए भगवान भोलेनाथ और शनिदेव की पूजा साल के प्रथम दिन करने से पूरे साल आपको शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
नए साल पर शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न
साल के पहले दिन दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप नीचे दिए गए उपाय कर सकते हैं-
हमेशा रोगियों, असहायों, बुजुर्गों की मदद करें।
कुत्तों को भोजन कराएं।
शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
गरीबों को काली चीजों का दान करें।
काली उड़द, काला कंबल दान करें।
शनिवार के दिन शनि चालीसा और शनि आरती का पाठ करें.