दिल्लीबाहरी दिल्ली

आदर्श परिवार एनजीओ द्वारा सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की शुरुआत

दिल्ली के रोहिणी पुलिस जिला के परिवर्तन सेल की अगुवाई में आदर्श परिवार एनजीओ द्वारा किराड़ी इलाके में लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की शुरुआत करवाई गई है।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी पुलिस जिला के परिवर्तन सेल की अगुवाई में आदर्श परिवार एनजीओ द्वारा किराड़ी इलाके में लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की शुरुआत करवाई गई है।

सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

एनजीओ के राजू अत्ताउल्लाह ने बताया की 10 दिन के इस ट्रेनिंग कार्य्रकम में कालोनी की आसपास की रहने वाली लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षार्थ और मजबूत किया जा रहा है। जिससे किसी भी विषम परिस्थिति में वो अपनी सुरक्षा कर खुद कर सकें और सामने वाले को धूल चटा सकें। थाना प्रेम नगर के सानिध्य में इस ट्रेनिंग के जरिये लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ उन्हें जागरूक करने और अपने आपको कमजोर समझने की बजाय उनका आत्मबल बढ़ाना इस डिफेंस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य है। इसके साथ साथ ईनको महिला कानून की भी जानकारी दी जा रही है।

लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस क्यों जरूरी

वैसे तो देश की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या राजनीति का या फिर खेल का महिलाएं बराबर की टक्कर देती हैं लेकिन कई बार महिलाओं को मजबूत भी होना पड़ता है ताकि उनके सामने यदि कोई मुश्किल घड़ी आए तो बिना किसी पर निर्भर रहे वो खुद से उस मुश्किल का सामना कर सकें।

 

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button