पति राज कुंद्रा के साथ सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी
पति राज की खातिर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कई मन्नत मांगी थी और हिमाचल स्थित ज्वाला देवी और चामुंडा देवी के मंदिर पहुंची थी। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पति राज कुंद्रा संग सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन करने पहुंची है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का बीता साल कई परेशानियां से गुजरा है। पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) जुलाई महीने में पॉर्नोग्राफी केस के मामले में सलाखों के पीछे रहे थे। करीब दो महीने तक राज कुंद्रा हिरासत में रहे थे। सितंबर महीने ही राज वापस घर लौटे थे।
पति राज की खातिर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कई मन्नत मांगी थी और हिमाचल स्थित ज्वाला देवी और चामुंडा देवी के मंदिर पहुंची थी। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पति राज कुंद्रा संग सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन करने पहुंची है।
बेहद गुपचुप तरीके से पहाड़ में स्थित मंदिर में शिल्पा शेट्टी दर्शन करने पहुंचीं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को हिमाचल प्रदेश में स्पॉट किया गया था। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शत्रुनाशिनी मां बगलामुखी के मंदिर, गांव बनखंडी में उनहोंने एक साथ पूजा की थी।
मंदिर के दर्शन करने के बाद शिल्पा ने फोटो के लिए अपना मास्क उतारा। उनके आने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वक्त उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ थे। इस दौरान दोनों के साथ उनके रिलेटिव और बिग बॉस पूर्व कंटेस्टेंट राजीव अदातिया भी नजर आए।
ये भी पढ़े : दिल्ली में मेट्रो-बस फुल कैपेसिटी से चलेंगी, जानिए क्या पाबंदियां लागू