दिल्ली

स्पेशल स्टाफ आउटर डिस्ट्रिक्ट की टीम ने हत्या के प्रयास में 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

स्पेशल स्टाफ आउटर डिस्ट्रिक्ट की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान वीर सिंह उर्फ बीरू और विक्की उर्फ प्रेम सिंह के रूप में हुई है।

स्पेशल स्टाफ आउटर डिस्ट्रिक्ट की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान वीर सिंह उर्फ बीरू और विक्की उर्फ प्रेम सिंह के रूप में हुई है। ये मंगोलपुरी के रहने वाले हैं। इनकी हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को तलाश थी। डीसीपी समीर शर्मा ने बताया की 11 फरवरी को एक शिकायत पर मंगोलपुरी थाना में हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी।

जिसमें इन दो आरोपी प्रेम सिंह और वीर सिंह पर एक सख्स और उसकी भाभी के साथ मारपीट और हत्या के प्रयास का गम्भीर आरोप था। पीड़ित पर इन्होंने धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला किया था। दोनों घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।

डीसीपी के अनुसार एसीपी ऑपरेशन की देखरेख में इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ अजमेर सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रीतम एएसआई राकेश आदि की टीम आरोपी के करीबी रिश्तेदारों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। साथ ही CCTV फुटेज की जांच की गई और लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली गई। अंतत: टीम ने पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में छापा मारकर दोनों आरोपियों प्रेम सिंह उर्फ लाला उर्फ विक्की और वीर सिंह उर्फ बीरू उर्फ बिनी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि शिकायतकर्ता और उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके कारण उसने उन पर हमला किया था। क्योंकि वे पीड़ित को सबक सिखाना चाहते थे। उनसे बदला लेने के लिए उसे मारने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार वीर सिंह उर्फ बीरू हत्या के मामले में पहले से शामिल है। विक्की उर्फ प्रेम सिंह हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में शामिल है।

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button