सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा है- अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा है- अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है। घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उनसे भी विनती है कि वे आइसोलेशन में रहें।
उत्तर प्रदेश में 5 दिन के भीतर प्रदेश में 128 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वही रिकवर होने वालों की संख्या इसके आधे से महज कुछ ज्यादा है। प्रदेश में कोरोना के यह डराने वाले आकंड़े तब सामने आ रहे है, जब 2 ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज पाएं जा चुके है।
ये भी पढ़े: देश में 224 हुई ओमिक्रॉन के केसों की संख्या, राजधानी का बुरा हाल