टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हरा कर दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत
मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा दिया है और इसी के साथ सीरीज पर भी कब्जा भी कर लिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसे पार करने में न्यूजीलैंड की टीम सफल नहीं रही और दूसरी पारी में सिर्फ 167 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा दिया है और इसी के साथ सीरीज पर भी कब्जा भी कर लिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसे पार करने में न्यूजीलैंड की टीम सफल नहीं रही और दूसरी पारी में सिर्फ 167 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के स्पिनर्स के आगे न्यूजीलैंड की एक ना चल पाई और उसने घुटने टेक दिए।
रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर जयंत यादव ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। दूसरी पारी में अश्विन को चार विकेट मिले और जयंत यादव को भी चार विकेट मिले। खास बात तो ये रही कि जयंत यादव के चारों विकेट मुंबई टेस्ट के चौथे दिन आए, जो मैच का आखिरी दिन साबित हुआ।
कानपुर टेस्ट तो न्यूजीलैंड ने ड्रॉ करवा लिया था, लेकिन मुंबई में वो ऐसा नहीं करवा सकी और भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया, साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा होगा और अब नजर अफ्रीका में इतिहास रचने की होगी।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देर रात पहुँचे IGI एयरपोर्ट