दिल्ली

कोर्ट की छठी मंजिल से कूदा मुलजिम, हुई मौत

एक युवक ने पुलिस कस्टडी में कोर्ट की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने मृतक दीपक कुमार जिसकी उम्र 23 वर्ष थी को बुधवार रात पॉक्सो, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में अरेस्ट किया था।

कल कड़कड़डूमा कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए एक युवक ने पुलिस कस्टडी में कोर्ट की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने मृतक दीपक कुमार जिसकी उम्र 23 वर्ष थी को बुधवार रात पॉक्सो, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में अरेस्ट किया था।

जानकारी के अनुसार दीपक पर एक जानकार लड़की ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस अफसरों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से दीपक तनाव में था। शायद इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

file photo

पुलिस के मुताबिक, दीपक अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर के जगजीत नगर में रहता था। उसकी फैमिली में माता पिता, दो भाई और एक बहन हैं। ग्रेजुएशन के बाद दीपक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया करता था।

इलाके की एक लड़की ने मंगलवार को दीपक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और आईटी एक्ट का केस दर्ज करवाया था। लड़की का आरोप था कि दीपक और उसकी पहचान थी दीपक ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

पुलिस ने बुधवार रात दीपक को उसके घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस गुरुवार दोपहर बाद पेश करने के लिए कोर्ट की छठी मंजिल पर लाई थी। चार पुलिस बारी का इंतजार कर रही थी।

तभी अचानक पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर बालकनी की ओर दीपक भागा और छलांग लगा दी जिसके बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। दीपक को तुरंत हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़े: स्कूली छात्रों पर टूटा कोरोना का कहर, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में हाहाकार

 

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button