रिलीज हुआ फिल्म 83 का धमाकेदार ट्रेलर, रणवीर सिंह ने किया सबको दीवाना
रणवीर सिंह की फिल्म 83 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने ट्रेलर आने की जानकारी पहले ही फैंस को दे दी थी। रणवीर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के ट्रेलर के आने की जानकारी दी थी।

बॉलीवुड के स्टाइलिश और अपने अनोखे अंदाज के लिए लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने ट्रेलर आने की जानकारी पहले ही फैंस को दे दी थी। रणवीर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के ट्रेलर के आने की जानकारी दी थी। ट्रेलर देखने के बाद ही हर कोई हैरान हो गया। एक-एक डायलॉग से रोंगटे खड़े हो रहे हैं ऐसे में फिल्म देखने की बेसब्री यह ट्रेलर कई गुना बढ़ा रहा है। फिल्म एचडी 83 के ट्रेलर में एक्टर रणवीर सिंह और क्रिकेटर कपिल देव में हर कोई कंफ्यूज होने वाला है।
रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना कर दिया है। उनकी एक्टिंग जबरदस्त है। लोगों द्वारा इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। 3.49 मिनट लंबे इस ट्रेलर में 1983 की शॉर्ट जर्नी को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी 1983 के उस ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमें कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्डस के मैदान पर पहला वर्ल्ड कप जीता था। पूरा ट्रेलर ही सीधा दिल को टच करता है। खास बात ये भी है कि ट्रेलर में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आई। ’83’ में रणवीर सिंह जहां कपिल देव के रोल में हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल की वाइफ रोमी भाटिया का रोल प्ले कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: एक ही परिवार के चार सदस्य की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस