धर्म-कर्म

इन राशियों पर होगी मंगलदेव की कृपा, नौकरी के अवसर के साथ तरक्की

साल 2022 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। मंगल ग्रह का भी राशि परिवर्तन शामिल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा।

साल 2022 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। मंगल ग्रह का भी राशि परिवर्तन शामिल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा। मंगल इस दौरान धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल के धनु राशि में प्रवेश करते ही कई राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानिए मंगल गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

मेष– मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। मंगल गोचर काल में आपको धन लाभ हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में मंगल देव की कृपा मेष राशि वालों पर अधिक रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।

मिथुन- नौकरी पेशा करने वाले जातको को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को शत प्रतिशत मुनाफा होगा। धनु राशि में मंगल के गोचर से मिथुन राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। नवविवाहितों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मीन- मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।  शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मीन राशि के जातक जिस काम में मेहनत लगाएंगे, उसमें सफलता जरूर हासिल होगी।

ये भी पढ़े : 2022 का पहला दिन शनिवार, करें ये उपाय बनी रहेगी शनिदेव की कृपादृष्टि

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button