बिहार

दरभंगा में प्रशिक्षु महिला दारोगा ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

महिला दारोगा लक्ष्मी कुमारी ने गुरुवार की देर रात बैरक में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। लक्ष्मी 2017-18 बैच की दारोगा थी।

बिहार: विश्वविद्यालय थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु महिला दारोगा लक्ष्मी कुमारी ने गुरुवार की देर रात बैरक में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। लक्ष्मी 2017-18 बैच की दारोगा थी। वह सुपौल शहर के कचहरी रोड, वार्ड 11 निवासी त्रिलोक प्रसाद साह की पुत्री थी।

शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में सिटी एसपी अशोक प्रसाद, सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन प्रसाद, विवि थाना प्रभारी सत्य प्रकाश झा व अन्य थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। सिटी एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि छानबीन की जा रही है।

सिटी एसपी ने कहा कि यह घटना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस घटना से हम सभी मर्माहत हैं। हम लोगों ने युवा और कर्मठ पदाधिकारी को खो दिया है। लक्ष्मी के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। उनका बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी दो भाई और दो बहन थी। वह अविवाहित थी और तीसरे नंबर पर थीं। घटना के वक्त उनके कान में ईयरफोन लगा हुआ था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना से पहले मोबाइल फोन पर उनकी किसी से बात हुई थी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button