बिहार

बिहार में 24 घंटे में तेजी से बदला मौसम, चार जिलों में ओले पड़ने का अलर्ट

बिहार के मौसम में पिछले 24 घंटों में तेजी से बदलाव आया है। यह बदलाव हवा की दिशा के साथ ठंड की स्थिति को लेकर भी है। राज्यभर में रात के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है।

बिहार के मौसम में पिछले 24 घंटों में तेजी से बदलाव आया है। यह बदलाव हवा की दिशा के साथ ठंड की स्थिति को लेकर भी है। राज्यभर में रात के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। कहीं-कहीं तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री से भी अधिक ऊपर चढ़ा है। अब पर्वतीय प्रदेशों से ज्यादा ठंड की स्थिति सूबे में कहीं नहीं है। हवा में पहले की तरह कनकनी भी नहीं है।

पिछले 24 घंटों में दक्षिण पूर्वी हवाओं ने पूरे प्रदेश पर अपना प्रभाव बना लिया है। राज्य में फिलहाल कहीं भी शीत दिवस की स्थिति नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर हुई गरज-तड़क के साथ बारिश से अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक नीचे आया है। तापमान में यह गिरावट पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा और सारण जिलों के अलावा उत्तर बिहार के कुछ जिलों में भी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग में कई जगहों पर जबकि दक्षिण पूर्वी, उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिमी भाग में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। राज्य के अधिकतर भाग में बादल छाये रहे।

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button