क्या निक और प्रियंका का होगा तलाक, प्रियंका की मां ने अफवाहों को बताया गलत
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो गईं और दोनों के फैंस के बीच हलचल सी मच गई

बॉलीवुड और हॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल में शुमार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी केमिस्ट्री से फैंस को हमेशा इंप्रेस किया है। लेकिन अब दोनों की तलाक की खबरें सुनने में आ रही है जिससे फैंस हैरान-परेशान हो गए हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो गईं और दोनों के फैंस के बीच हलचल सी मच गई।
तलाक की खबरों ने फैंस को किया हैरान
प्रियंका और निक की तलाक की खबरों से फैंस को बड़ा झटका लगा है। फैंस इस बात को लेकर भी कंफ्यूज हैं कि आखिर प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने लविंग हसबैंड का सरनेम क्यों हटाया है। पति निक संग तलाक की खबरों पर तो प्रियंका का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन एक्ट्रेस की मां ने प्रियंका और निक की तलाक की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है।
ये भी पढ़े : बीजेपी के पूर्व मंत्री बोले- कंगना के आजादी वाले बयान पर मैं सहमत हुं